Wholesale Sabji Waalon Ko Home Loan: – दोस्तों सभी का एक सपना होता हैं कि उसका अपना खुद का एक घर हो। ऐसे में आप होम लोन की मदद से आप अपने सपनों का घर बना सकतें हैं।
जो लोग बिज़नेस करते हैं, दुकान चलाते हैं या कोई और इस तरह के बिज़नेस / व्यापार करते हैं जैसे कि सब्जी वालों को होम लोन के लिए मुश्किलों का सामना करते देखा हैं।
हम ऐसा कह सकतें हैं कि उनको होम लोन से जुड़ी हुई कई सारी चीजे बता नहीं होती हैं और वह इसे जानने की कोशिश भी नहीं करते जब कि उनको होम लोन की जरूरत न पड़ जाए ।
क्योंकि उनका बिज़नेस अच्छा चलता हैं और उनको अपने काम से फुर्सत ही नहीं होती है वे अपने बिज़नेस ही Busy होते हैं।
दोस्तों, आप मुझ पर यकीन कर सकते हैं क्योंकि मैं खुद होम लोन करता हूँ। मुझे पता है कि सब्जी वालों होम लोन लेने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
Contents of Article
सब्जी वालों को होम लोन लेते समय क्या नुकसान उठाना पड़ता हैं ?
दोस्तों, इस आर्टिकल में सबसे पहले हम यहाँ देखते है की जब कोई व्यापारी या सब्जी वाला होम लोन लेने जाता है तो उसे क्या क्या नुकसान उठाना पड़ता हैं? क्योंकि उसको काफी चीजें पता नहीं होती है और वह अचानक से होम लोन अप्लाई करने के बारे में सोच लेता है।
Sr. | Subject | Remark’s ( नुकसान ) |
1 | Hasty Decision | जल्दबाजी में घर और होम लोन लेने का फैसला आपको सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचता हैं। |
2 | Interest Rate | उन्हें अधिक Interest Rate पर होम लोन लेना पड़ता हैं। |
3 | Documents | डॉक्यूमेंट के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है, जिससे Bank Documentation Parts से अधिक परेशान होना पड़ता हैं। |
4 | Charges | लगने वालें बैंक चार्ज और Extra Charges के बारे में उन्हें पता नहीं होता है, जिसके लिए वे तैयार नहीं रहते हैं। |
5 | Over Time | घर खरीदें और होम लोन प्रोसेस में अतरिक्त समय लगता हैं , कई बार लोगो की परेशानी का सबक बन जाता हैं। |
6 | Property Selection | जल्दबाजी में गलत प्रोपेर्टी का चुनाव करना उनके होने वाले नुकसान का सबसे बड़ा कारण होता हैं। |
7 | Own Contribution | इस तरह के Case में ज्यादा Customer Contribution लगता हैं जिसके लिए वे पहले से तैयार नहीं होते हैं। |
8 | Loan Amount | कई बार जरूरी लोन Sanction न मिलाने पर परेशानी अधिक बढ़ जाती हैं। और पूरा Financial डगमगा जाता हैं। |
9 | FOIR | अधिक FOIR: – FOIR के बारें में पता ही नहीं होता हैं और लम्बे समय के लिए उनकी परेशानी का कारण बन जाता हैं। |
10 | Lack of Knowledge | सही जानकारी न होना ; जिसके लिए उनके पास समय नहीं होता हैं। यहीं उनके नुकसान का सबसे बड़ा कारण जिसका फायदा सभी मिलकर उठाते हैं। |
दोस्तों ऊपर Table में मैंने कुछ जरूरी हो रहे नुकसान के बारें आपको बताया हैं। जिसे हटाने के लिए उन्हें एक अच्छे Banker की जरूरत होती हैं।
होलसेल सब्जी वालों को होम लोन लेने का सही तरीका :-
देखों दोस्तों होम लोन जल्दबाजी में लेने वाली चीज नहीं हैं अब हम बात करते हैं कि सब्जी वालों को होम लोन कैसे लेना चाहिए? उसके लिए उन्हें क्या-क्या तैयारी करने की जरूरत होती है?
दोस्तों, अभी जो मैं तरीका बताने जा रहा हूँ। ये सभी के लिए ऐप्लिकेबल होता है चाहे फिर आपके पास कोई बिज़नेस हो या आप किसी भी चीज के व्यापारी हो या आपके पास कोई सब्जी / चाय की दुकान हो या फिर आप कोई होलसेलर वाला बिज़नेस करते हो।

जब भी आप होम लोन लेने जाओ तो आपको कुछ इसी तरह की तैयारी करनी चाहिए। इससे आपका काम बहुत आसान हो जाएगा।और यही होम लोन लेने का एक सही तरीका होता है। तो चलिए देखते :-
होम लोन ले लिए एक Strong Banking तैयार करें
जैसा कि मैंने बताया होम लोन की तैयारी पहले से ही चलनी चाहिए , जिसके लिए आपको अपने Bank Statement की Transaction को बहुत मजबूत बनाना चाहिए। और ये आपको यह होम लोन लेने के 1 साल पहले से ही Start कर देना चाहिए।
क्योंकि Bank Statement ही आपका सबसे पहला और सबसे बड़ा हथियार होता हैं। आपके Bank Statement के आधार पर ही क्रिकेट टीम आधा फैसला ले लेते हैं। की आपको लोन देना हैं तो कितना देना है?
मैं कई बार देखता हूँ की लोग लोन लेने जाते है।और उनके अकाउंट में 4000-5000 ऐसे Bank Balance और Transaction होते हैं। जो कि अच्छा नहीं है।
तो आपको एक अच्छी Banking Transaction History बनानी है, जिसमें एक अच्छा Average Bank Balance Maintain रहे।
ऐसा नहीं होना चाहिए की आपके अकाउंट में कोई अच्छे Transaction नहीं हो रहे हैं।कोई अच्छा Average Balance भी Maintain नहीं है और आप होम लोन के लिए अप्लाई कर रहे हो। अगर आपने ऐसा किया तो यकीनन या आपके लिए बहुत घाटे का सौदा होगा।
सही ITR (Income Tax Return) File बनाए
स्तों बिज़नेस के लिए आपको ITR बनाना ज़रूरी होता है। कम से कम आपको 3 साल का ITR तो बना के रखना चाहिए। लोग होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं और उनके पास 1 साल का भी ITR नहीं होता है। बिना ITR के ही होम लोन अप्लाई करते हैं।
मैं ऐसा नहीं बोल रहा हूँ की आपको ITR के बिना होम लोन नहीं मिलेगा , बिना ITR के भी लोन मिलते।अगर आपकी Bank Statement मजबूत रहेंगी तो।
और ITR नहीं है तो भी आपको बहुत सारे बैंक और कंपनी हैं जो होम लोन देते हैं। लेकिन अगर आप ITR बना के रखोगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कच्चा चिठ्ठा / Regular Transaction का Record बनायें
कई बार हमारा बिज़नेस ही कुछ इस तरीके का होता है कि हम ITR नहीं बना पाते। लेकिन ऐसी परिस्थिति में हमें कच्चे चिट्ठे का Transaction जरूर बनाकर रखना चाहिए।
या आप ऐसा कह सकते है की हमे हर रोज़ अपने किए हुए Transaction को एक Book में लिखना चाहिए। जैसे कि के हमारे कितने Vendor है जो हमें माल सप्लाई करते हैं। उनके हर रोज़ के Transaction को हमें नोट डाउन करना चाहिए।
कोशिश करनी चाहिए कि उनसे हम Receipt लिया करें और उसका Xerox रखना चाहिए। इस तरह से आप छह महीने के Transaction का रिकॉर्ड अपने पास रख सकतें हैं। जो कि आपको होम लोन के समय बहुत करेगा।
अपने सही घर का बजट बनाये
आपको अपने घर के लिए एक सही बजट पहले से ही तैयार करना चाहिए। इसमें आप Property Location, आपकी टोटल Flat Cost इतना होना चाहिए , उसमे आपको कितना Loan Amount और कितना Own Contribution जमा करना है।
ये सारी चीजें आपको पहले से प्लान करना चाहिए। न की किसी के कहने से कुछ करना चाहिए।
जैसे की आज कल बिल्डर लोग करते हैं। बिना Eligibility के भी घर बुक करा देते हैं। और लोन Sanction न होने पर बुकिंग का पैसा वापस भी नहीं करते हैं।
Own Contribution को सही तरीके से जमा करें
Own Contribution को सही तरीके से जमा करने का मतलब हैं कि , जो भी पेमेंट आप बिल्डर को करते हैं वो सब आप अपने पैसो से करें और अपने अकाउंट से करें। न कि प्रॉपर्टी की बुकिंग अमाउंट किसी और के अकाउंट से Pay करें।
कई बार लोग ऐसा करते हैं कि अपने यार-दोस्त से पेमेंट करा देते हैं , जो कि अधिकतर बैंक इसे आपके Own Contribution में Accept नहीं करता हैं।
याद रखें जो भी पेमेंट आप बोल्डर को करते हैं यो सभी पेमेंट का Transaction Reflection Proper Bank Statement के साथ आपको Disbursement के समय देना होता हैं।
अगर आपने कोई पेमेंट क्रेडिट कार्ड से किया हैं ,तो आपको क्रेडिट कार्ड का Statement डाउनलोड करके बैंक में देना पड़ेगा
और लास्ट में सबसे जरूरी बात आप अपने Own Contribution और SDR (Stamp Duty Registration) का पैसा कही से लोन लेकर न जमा करें। ऐसा अधिकतर लोग करते हैं , जबकि हमेशा यह सही नहीं होता हैं। यह एक तरह का बड़ा Obligation बन जाता हैं।
होम लोन Sanction कराए
घर बुक करने से पहले आपको किसी बैंक से Sanction Letter जरूर ले लेना चाहिए। जिससे आपको पता चले कि जो Loan Amount आपने सोच रखा हैं उसे बैंक आपकी बिज़नेस इनकम पर Sanction भी करेगा की नहीं।
यह जरूरी इसलिए हैं कि अगर आपके हिसाब से बैंक आपका Loan Sanction नहीं करता हैं तो आपकी पूरी प्लानिंग डगमगा सकती हैं। जिससे आपको नुकसान भी हो सकता हैं।
Sanction Letter में बहुत सी जरूरी चीजें आपको पता चल जाती हैं , जैसे कि Eligible & Sanction Loan Amount, Rate of Interest ,और Sanction Condition जैसी कई चीजें।
FOIR / Condition / Charges की जानकारी रखें
दोस्तों ये कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो आपको देर से या बाद में पता चलती हैं । जिसका नुकसान बहुत अधिक और लम्बे समय तक होता हैं। अधिकतर लोग सिर्फ Loan Amount और Rate of Interest देखते हैं। बाकी चीजों पर इतना ध्यान नहीं देते हैं।
जिसमे FOIR (Fixed obligations to income ratio) सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण हैं। आपके होम लोन में अधिक FOIR का इतेमाल आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुँचता हैं।
जिसके बारें ज्यादातर लोग पता करने की कोशिश नहीं करते हैं। आपके होम लोन में 50%-60% से ज्यादा FOIR का समावेश हानिकारक होता हैं। इसे आपको हमेशा ध्यान देना चाहिए।
इसके साथ ही आपको आपके होम लोन की Sanction Condition और लगने वाले सभी Charges भी आपको अपने Banker से Confirm पता करके उसके लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए।
Conclusion
दोस्तों ये जो चीजें अभी मैंने आपके साथ ऊपर के Point में Discuss कि वह सिर्फ सब्जी वालों को होम लोन लेते समय ध्यान में नहीं बल्कि कोई भी हो अगर वह होम लोन ले रहा ही तो उसको ये बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।
आपको किसी भी समय होम लोन लेने या प्रॉपर्टी बुक करने के लिए तैयार नहीं हो जाना चाहिए। बिना अपनी Financial चीजें चेक किये बिना किये आपको इतने बड़े कदम नहीं उठाना चाहिए।
मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मैंने लोगो को रोते हुँए और इसी तरह के गलत Decision की वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद होते देखा हैं।
Also Read: –
सबसे जल्दी होम लोन Sanction और Disbursement कौन करता हैं ? | गलत प्रॉपर्टी खरीदनें से कैसे बचें ? |
FAQ’s
Q. होम लोन लेने के लिए क्या क्या जरूरी है?
Ans: – दोस्तों होम लोन में जितना जरूरी डाक्यूमेंट होते हैं उससे कही ज्यादा जरूरी इस आर्टिकल में बताये गए ऊपर के सभी Points होते हैं। जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं या इनके बारें में अधिक दिलचस्पी नहीं लेते हैं।
वैसे अगर होम लोन के लिए जरूरी चीजों की बात करें तो इनमे शामिल हैं
- KYC Documents
- Income Documents
- Property Documents
इन सभी के बारें में हमने दूसरे आर्टिकल में Detail में बताया हैं। आप इसे अच्छे से पूरा चेक कर सकतें हैं।
Q. होम लोन का 90% कौन सा बैंक देता है?
Ans: – दोस्तों अभी के समय में 90% होम लोन तो आराम से मिल जाता हैं। सिर्फ आपकी Home Loan Eligibility होनी चाहिए।
आप 90% होम लोन की बात कर रहे हैं यहां मार्केट में ऐसी कई बैंक और हाउसिंग कम्पनियाँ हैं जिसकी मदद से आप पूरा 100% Finance करा सकतें हैं। ये सब आपकी Loan Eligibility और FOIR का खेल हैं।
ये अपने आप अच्छा भी हैं और बहुत ख़राब भी। क्योंकि बिना सोचे समझे अधिक लोन लेना अच्छी बात नहीं हैं। इस पर भी मैंने Detail में लिख रखा हैं जिसे आपको एक बार जरूर चेक करना चाहिए।
Also Read: – कौन सा बैंक 100% होम लोन देता है?
Q. 5 लाख के होम लोन पर कितना ब्याज लगता है?
Ans: – अगर आप आज के समय में 5 लाख का होम लोन लेते हैं तो कम से कम आपको 8.5% के ब्याज होम लोन मिलेगा।
Home Loan Amount | 500000 |
Interest Rate | 8.5% |
Loan Tenure | 10yrs |
Loan EMI | ₹6,199 |
Total Interest Payable | ₹2,43,914 |
Total Payment (Principal + Interest) | ₹7,43,914 |
अगर आप इस 5 लाख होम लोन की अवधि 10 साल रखते हैं तो टोटल आपको लगभग 2.43lakh ब्याज के रूप में चुकाना पड़ेगा।
आप इसे EMI Calculator में अवश्य चेक करें और Total Interest Payable को देखें।
जिससे आपको पुरे Loan Tenure में Pay किये जाने वालें ब्याज की सही जानकारी मिल पाएगी।
आपको ये पूरा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इससे जुड़े हमारे और भी लेख जरूर देखें। साथ ही अगर आपका कोई सुझाव हैं तो उसे भी जरूर शेयर करें।
इन्हें भी देखें | |
घर किराये पर लें या अपना खुद का खरीदें ? | गलत प्रॉपर्टी खरीदनें से कैसे बचें ? |
क्या होम लोन के लिए जीवन बीमा की आवश्यकता है? | सिबिल स्कोर तुरंत कैसे सुधारें? |